Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
08 Jul, 2026

भाजपा विधायक सुब्रत माइती का व्हाट्सएप हैक, परिचितों से रुपये मांगकर ठगी की कोशिश

भाजपा विधायक सुब्रत माइती के व्हाट्सएप खाते से संदेश भेजकर परिचितों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है।

तमलुक, 8 जुलाई।

भाजपा विधायक सुब्रत माइती का मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप खाता हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांगकर ठगी करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद विधायक ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और निमतौड़ी स्थित जिला साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक सुब्रत माइती ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनके पास लगातार परिचितों के फोन आने लगे। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि उनके व्हाट्सएप खाते से कई लोगों को रुपये भेजने के लिए संदेश किए गए हैं। ये संदेश नेताओं, परिचितों और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान के कर्मचारियों तक भी पहुंचे।

उन्होंने बताया कि संदेश हिंदी भाषा में अंग्रेजी अक्षरों में लिखे गए थे। इनमें तीन हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक की मांग की गई थी। ठगों ने कई लोगों को भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेजे थे।

विधायक के अनुसार, कुछ लोगों ने संदेश को वास्तविक समझकर रुपये भेज दिए, वहीं कई लोगों ने संदेह होने पर सीधे उनसे संपर्क कर जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने समाज माध्यमों के जरिए लोगों से अपील की कि ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह का भुगतान नहीं करें।

घटना के बाद बुधवार शाम सुब्रत माइती ने निमतौड़ी स्थित जिला साइबर अपराध थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुंदन कुमार नाम के व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है, जिसका संबंध बिहार से बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

इससे पहले भी कई लोगों के व्हाट्सएप खातों के जरिए इसी तरह ठगी के प्रयास के मामले सामने आ चुके हैं। संबंधित लोगों ने भी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़