Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अंतरराष्ट्रीय संबंध
08 Jul, 2026

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले जयशंकर, भारत-कुवैत संबंध मजबूत करने पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात कर भारत-कुवैत द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

कुवैत सिटी, 8 जुलाई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से क्राउन प्रिंस को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा कि भारत-कुवैत के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए क्राउन प्रिंस की प्रतिबद्धता की सराहना की गई। साथ ही खाड़ी क्षेत्र के हालिया घटनाक्रमों पर विचार साझा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

एस. जयशंकर अपनी छह देशों की आधिकारिक यात्रा के तहत कुवैत पहुंचे हैं। यात्रा के तीसरे दिन बहरीन के बाद कुवैत पहुंचने पर उनका स्वागत कुवैत के उप विदेश मंत्री हमद सुलेमान मशान अल-मशान ने किया। जयशंकर ने स्वागत के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि वह कुवैत में होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं।

विदेश मंत्री ने इससे पहले बहरीन के उप प्रधानमंत्री खालिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से भी मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और बहरीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

जयशंकर ने अपनी यात्रा के उद्देश्य को लेकर कहा कि भारत अपने साझेदार देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उनकी यह यात्रा 5 जुलाई से शुरू हुई है, जिसमें कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका शामिल हैं।

यात्रा के अगले चरण में विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के अभियान की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा वह ब्रुसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़