Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
08 Jul, 2026

बंद मकान चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो ज्वेलर फरार

कानपुर में बंद मकान चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

कानपुर, 08 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बंद मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सेक्टर-सात स्वर्ण जयंती विहार में हुई चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपित के पास से करीब दो लाख रुपये नकद, अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो ज्वेलर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून को दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में लाल-काले रंग की स्कूटी से आते-जाते दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उनकी पहचान अंशू पासी और हिमांशु गौतम के रूप में की। मामले में अंशू पासी को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपित हिमांशु गौतम लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना, नगवां बंबा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और उसके साथी पहले अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद स्कूटी से पहुंचकर घरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए आभूषण स्थानीय ज्वेलरों को बेच दिए जाते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी से मिली रकम को आरोपित मौज-मस्ती और अलग-अलग शहरों की यात्राओं में खर्च करते थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो ज्वेलरों की भूमिका भी सामने आई है, जो अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपित हिमांशु गौतम के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और करीब दो लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़