Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शिक्षा
09 Jul, 2026

छत्तीसगढ़ में अब पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 साल की आयु अनिवार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित कर दी है।

रायपुर, 09 जुलाई।

छत्तीसगढ़ में अब स्कूली शिक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन में राज्य सरकार ने कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष अनिवार्य कर दी है। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इस बाबत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार, शैक्षणिक सत्र के 01 अप्रैल को आधार मानकर बच्चों की आयु तय की जाएगी। इसके तहत नर्सरी में 3 से 4 वर्ष, केजी-1 में 4 से 5 वर्ष, केजी-2 में 5 से 6 वर्ष और कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 से 7 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है।

अभिभावकों की सुविधा के लिए नियमों में 3 माह की विशेष छूट का भी प्रावधान है। यदि बच्चा 01 अप्रैल तक निर्धारित आयु पूरी नहीं करता है, तो 01 जुलाई तक उम्र पूरी होने की स्थिति में उसे प्रवेश मिल सकेगा। यह नियम प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर प्रभावी रहेगा।

शिक्षा का अधिकार यानी RTE के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर भी यही आयु मानक लागू होंगे। हालांकि, जो बच्चे पूर्व-प्राथमिक कक्षाएं पास करके सीधे पहली कक्षा में आ रहे हैं, उन पर यह नई आयु सीमा लागू नहीं होगी। उन्हें टीसी या अंकसूची के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा।

शासकीय निर्देशों के अनुसार, सभी शाला प्रमुखों और शिक्षा अधिकारियों को इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही, अभिभावकों के बीच इन बदलावों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़