Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

एशिया-प्रशांत
09 Jul, 2026

चीन में तूफान और बाढ़ का तांडव, 39 की मौत, नया खतरा मंडराया

दक्षिणी चीन में भीषण तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाते हुए 39 लोगों की जान ले ली है और अब प्रशासन नए समुद्री तूफान बावी को लेकर सतर्क हो गया है।

बीजिंग, 09 जुलाई।

दक्षिणी चीन में तूफान 'मेसाक' ने भीषण बाढ़ और तबाही का मंजर पैदा कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से अब तक 39 लोगों की जान चली गई है, वहीं 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

नाननिंग के उप-मेयर डिंग वेई के अनुसार, हेंगझोऊ इलाके में एक जलाशय का बांध आंशिक रूप से ढह गया, जिससे पानी के तेज बहाव में 26 लोगों की मृत्यु हो गई। गुआंग्शी क्षेत्र में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

कुछ स्थानों पर 90 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। राहत एवं बचाव कार्य में ड्रोन और 5,700 नावों की मदद ली जा रही है। अब तक 1.30 लाख से अधिक प्रभावितों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।

गुइगांग में स्कूलों में फंसे 10,000 से ज्यादा छात्र और शिक्षक बचाए गए हैं। बाढ़ का असर वन्यजीवों पर भी पड़ा है, एक चिड़ियाघर से 100 से अधिक जानवर लापता हैं। प्रशासन ने सांपों के खतरे को देखते हुए एंटी-वेनम की व्यवस्था की है।

मौसम विभाग ने एक और शक्तिशाली तूफान 'बावी' की चेतावनी जारी की है, जो जल्द ही तटीय इलाकों से टकरा सकता है। फिलहाल सड़कों की मरम्मत और बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़