Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
09 Jul, 2026

राजस्थान में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मानसून की सक्रियता के कारण भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है।

जयपुर, 09 जुलाई।

राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मेघ जमकर बरस रहे हैं। भरतपुर और उदयपुर संभाग के अनेक इलाकों में तीन इंच तक हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अधिकांश अन्य जिलों में यलो अलर्ट के बीच 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता घटने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में बयाना, मंडरायल, भदेसर और निंबाहेड़ा जैसे इलाकों में तीन इंच से अधिक पानी गिरा है। बारिश के कारण राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अलवर, जयपुर और टोंक जैसे प्रमुख शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

अलवर में सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बांसवाड़ा के चेतक कॉम्प्लेक्स में एक भवन की सीढ़ियां और छत गिरने की घटना सामने आई है, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़