Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
09 Jul, 2026

रानीगंज: टीएमसी नेता के पुत्र पर युवती के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

रानीगंज के चापुई इलाके में टीएमसी नेता के बेटे पर एक युवती ने उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की।

रानीगंज, 09 जुलाई।

पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत चापुई इलाके में बुधवार को उस समय भारी तनाव फैल गया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी के पुत्र पवित्र बाउरी पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए। युवती ने पवित्र पर दुर्व्यवहार, मारपीट और अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के आरोप जड़े हैं।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विश्वनाथ बाउरी के आवास के बाहर जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने विश्वनाथ बाउरी के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। स्थिति को अनियंत्रित होते देख निमचा पुलिस चौकी प्रभारी नजरीन सुलताना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़