Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
09 Jul, 2026

यमुना की सफाई के लिए नई पहल, दिल्ली के नालों पर शुरू हुई एनबीएस परियोजना

केंद्र सरकार ने यमुना के प्रदूषित जल को शुद्ध करने और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए दिल्ली में प्रकृति आधारित पायलट परियोजनाएं शुरू की हैं।

नई दिल्ली, 09 जुलाई।

गंगा और यमुना के पुनर्जीवन की दिशा में केंद्र सरकार ने नई पहल की है। दिल्ली में यमुना नदी में गिरने वाले शास्त्री पार्क और कैलाश नगर के नालों पर प्रकृति आधारित समाधान यानी एनबीएस (NBS) के तहत दो पायलट परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

इन परियोजनाओं के माध्यम से शहरी नालों के प्रदूषित पानी को साफ करने के लिए 'कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड' मॉडल तैयार किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केवल सीवर नेटवर्क या ट्रीटमेंट प्लांट ही काफी नहीं हैं, इसलिए अब नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत शुरू हुई इन परियोजनाओं की संयुक्त क्षमता लगभग 10 एमएलडी है। यह तकनीक कम ऊर्जा खपत वाली और जलवायु के अनुकूल है। इसमें भारी मशीनों के बजाय पत्थर की संरचनाओं, रॉक फिल्टर और विशेष जलीय वनस्पतियों के माध्यम से पानी को प्राकृतिक तरीके से शुद्ध किया जाएगा।

इस प्रक्रिया से पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण का स्तर घटेगा। कैलाश नगर नाले पर डी-स्लजिंग और डी-सिल्टिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि शास्त्री पार्क नाले पर भी कार्य गति पकड़ चुका है। भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।

क्षमता निर्माण के लिए हाल ही में छह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 100 से अधिक विशेषज्ञों को लाभ मिला है। साथ ही, उत्तर प्रदेश के खतौली में काली नदी के संरक्षण के लिए भी ऐसी ही वेटलैंड परियोजना शुरू की जा रही है ताकि स्रोत स्तर पर ही प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़