Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
10 Jul, 2026

टेली-ईसीजी सेवा बनी वरदान, गोल्डन ऑवर में बची 131 मरीजों की जान

हरियाणा में शुरू हुई टेली-ईसीजी सेवा के माध्यम से महज 89 रुपये में 10 मिनट के भीतर विशेषज्ञों द्वारा हृदय जांच की रिपोर्ट मिल रही है।

चंडीगढ़, 10 जुलाई।

हरियाणा में दिल के मरीजों के लिए शुरू की गई टेली-ईसीजी सेवा उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 29 मई को आरंभ की गई इस डिजिटल पहल ने बहुत कम समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस सेवा के जरिए सवा महीने के भीतर ही 2,688 मरीजों की हृदय संबंधी जांच की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 131 मरीजों को 'गोल्डन ऑवर' के दौरान सही समय पर उपचार मिला, जिससे उनकी जान बचाना संभव हो सका।

प्रदेश के 600 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह डिजिटल सेवा उपलब्ध है। इसमें जिला नागरिक अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक का जाल बिछाया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों के चक्कर काटने की मजबूरी से मुक्ति मिल रही है।

इस सुविधा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी किफायती दर है। मात्र 89 रुपये के शुल्क में मरीजों को 10 मिनट के भीतर विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट मिल जाती है। इससे इलाज में होने वाली देरी खत्म हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अनुसार, इस परियोजना पर सरकार ने करीब 2.92 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सालाना लक्ष्य के तहत राज्य भर में 3.28 लाख से अधिक ईसीजी करने का अनुमान है, जिससे हृदय रोगों से होने वाली अकाल मौतों को कम किया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़