Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
10 Jul, 2026

नागदा को मिली आईटीआई कॉलेज की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में आईटीआई कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए फोरलेन परियोजना और केंद्रीय विद्यालय भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर जोर दिया।

नागदा, 10 जुलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले के औद्योगिक नगर नागदा को तकनीकी शिक्षा की नई सौगात देते हुए यहां आईटीआई कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा चंबल तट स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नागदा में उज्जैन-जावरा फोरलेन ग्रीन बेल्ट मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। करीब पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल है।

सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने नए शिक्षा सत्र से शुरू होने वाले केंद्रीय विद्यालय के भवन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान नागदा विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान ने शहर में आईटीआई कॉलेज की स्थापना की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति देते हुए आईटीआई खोलने की घोषणा कर दी।

कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ महाराज, उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, मध्यप्रदेश शासन कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी भागीदारी की।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़