Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
10 Jul, 2026

अटेर चंबल पुल के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, एनओसी के लिए किया आग्रह

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अटेर चंबल पुल परियोजना के लिए वन विभाग की लंबित एनओसी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।

भिंड, 10 जुलाई।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिंड के बहुप्रतीक्षित अटेर चंबल पुल के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर वन विभाग से लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। इस पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से एनओसी न मिलने के कारण अधर में लटका हुआ है।

यह पुल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए एक जीवनरेखा साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि परियोजना पूर्ण होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं के साथ-साथ दोनों राज्यों के बीच आवागमन भी अत्यंत सुगम हो जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे को क्षेत्र के लाखों लोगों की भावनाओं से जोड़ते हुए परियोजना को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया है।

इस महत्वपूर्ण विषय को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया खेरी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था। उन्होंने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को देखते हुए बाधाएं हटाने का आग्रह किया था। स्थानीय जनमानस को उम्मीद है कि इस पहल के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़