Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
10 Jul, 2026

संजय सेठ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रांची, 10 जुलाई।

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संजय सेठ ने ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।

संजय सेठ ने विश्वास जताया कि मां भारती की सेवा में राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन और नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करता रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़