Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
10 Jul, 2026

जोधपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई एडीसीपी और 40 सब-इंस्पेक्टर के तबादले

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों और सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं।

जोधपुर, 10 जुलाई।

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्यभर में 49 एएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव का असर जोधपुर कमिश्नरेट पर भी पड़ा है, जहाँ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक, एडीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा को अब एडीसीपी ईस्ट की कमान दी गई है। वहीं, एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह राठौड़ को स्थानांतरित कर पोकरण में एएसपी बनाया गया है।

इसी क्रम में प्रवीण कुमार को नया एडीसीपी वेस्ट नियुक्त किया गया है। निशांत भारद्वाज को एटीएस और आनंद सिंह राजपुरोहित को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनाती दी गई है। भरत राज को लीगल सेल की जिम्मेदारी मिली है।

उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट ने देर रात 40 सब-इंस्पेक्टर के भी तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में थानों के सेकेंड ऑफिसर और चौकी प्रभारियों को बदला गया है।

माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कवायद की गई है। जल्द ही पुलिस निरीक्षकों की भी नई सूची जारी होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़