Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
11 Jul, 2026

फरीदाबाद के बिजनेस हब में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी

फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब में एक 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

फरीदाबाद, 11 जुलाई।

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब में शनिवार को एक विशाल अजगर को देखकर हड़कंप मच गया। लगभग 10 फीट लंबे इस अजगर को इमारत की बाहरी दीवार पर रेंगते हुए देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

अचानक सामने आए इस खौफनाक नजारे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

दीवार पर रेंगने के बाद अजगर नीचे उतरा और पास की झाड़ियों में जाकर ओझल हो गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल चुका था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून के दौरान अक्सर खाली प्लॉट और झाड़ियों से सांप और अन्य जंगली जीव रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

वन्य जीव विभाग के निरीक्षक हंसराज के अनुसार, मानसून की नमी और उमस के चलते ये जीव अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई वन्य जीव दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़