Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
11 Jul, 2026

बाक्सा में डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

असम के बाक्सा जिले में बोगामाटी से लौट रहे दो युवकों की डंपर से टक्कर होने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

बाक्सा, 11 जुलाई।

असम के बाक्सा जिले में शनिवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ। यहां गोरेश्वर के शुवागपुर इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

मृतकों की पहचान गौतम बोड़ो और द्वीपेन बोड़ो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक बोगामाटी पर्यटन स्थल से घूमकर अपने घर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में वे अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़