Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
11 Jul, 2026

जोधपुर: बंद फैक्ट्री का ताला तोड़ चोर ले उड़े 20 लाख का सामान

जोधपुर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बंद फैक्ट्री से चोरों ने 20 लाख रुपये कीमत के ट्रांसफॉर्मर, मोटरें और कॉपर केबल चोरी कर ली।

जोधपुर, 11 जुलाई।

शहर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बंद फैक्ट्री को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यहां अज्ञात बदमाश पिछले चार-पांच दिनों के भीतर परिसर में घुस गए और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

व्यापारी प्रभु सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चोरी की इस वारदात में चोरों ने फैक्ट्री से ट्रांसफॉर्मर, बिजली की मोटरें और भवन में लगी कॉपर फिटिंग व केबल निकाल ली। सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

बोरानाडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। एएसआई दमाराम पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़