Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
11 Jul, 2026

शिमला में 11 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी पर मामला दर्ज

शिमला पुलिस ने चिड़गांव में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

शिमला, 11 जुलाई।

शिमला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चिड़गांव इलाके में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इसमें व्हिस्की, संतरा और बीयर की कुल 132 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी शीशपाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बीते 10 जुलाई को रोहड़ू की एसडीपीओ टीम क्षेत्र में जांच कर रही थी। तभी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़