Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
11 Jul, 2026

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मुसहर बस्ती में सड़क का किया शिलान्यास

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मुसहर बस्ती में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नई इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास कर विकास कार्यों की शुरुआत की है।

वाराणसी, 11 जुलाई।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के नेवादा स्थित मुसहर बस्ती के दिन बहुरने वाले हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा बीते दो महीने पहले सड़क की मांग विधायक सौरभ श्रीवास्तव से की गई थी, जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया था कि बस्ती को जल्द ही पक्की राह मिलेगी। शनिवार की सुबह इसी वादे को पूरा करते हुए विधायक ने यहाँ इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुसहर बस्ती की विकास जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों के लिए आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बस्ती के वरिष्ठ नागरिक बलवंत पटेल से पूजन संपन्न कराया गया।

परियोजना के शुभारंभ के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। नेता राकेश मोहन तिवारी और दिनेश पटेल ने शिलापट्ट का अनावरण किया, वहीं प्रेम पटेल ने नारियल फोड़कर विधिवत कार्य शुरू किया। प्रशासन के अनुसार, यह निर्माण कार्य बहुत ही कम समय में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे बस्ती वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़