Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
11 Jul, 2026

दरंग में मोबाइल दुकान की छत काटकर लाखों की चोरी, 30 से ज्यादा फोन पार

दरंग जिले के बरदौलगुड़ी में चोरों ने एक मोबाइल दुकान की छत काटकर 30 से अधिक कीमती फोन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

दरंग, 11 जुलाई।

असम के दरंग जिले के सिपाझार इलाके में शनिवार को चोरी की एक बड़ी वारदात ने व्यापारियों के होश उड़ा दिए हैं। बरदौलगुड़ी में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक मोबाइल दुकान की छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों ने ‘मा इलेक्ट्रॉनिक्स’ दुकान को अपना निशाना बनाया। वे छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और 30 से अधिक महंगे मोबाइल फोन समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह जब दुकान मालिक ने शटर खोला तो नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान के अंदर सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था और कीमती फोन्स गायब थे।

दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। जल्द गिरफ्तारी का भरोसा भी दिलाया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़