Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
11 Jul, 2026

मेदिनीपुर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीज को चढ़ाई एक्सपायरी सलाइन

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में एक महिला मरीज को एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने के मामले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।

मेदिनीपुर, 11 जुलाई।

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक मरीज को एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। विद्यासागर पल्ली की निवासी मानसी दे, जो 5 जून से अस्पताल में भर्ती हैं, को बुधवार सुबह पुरानी और मियाद पूरी कर चुकी सलाइन की बोतल लगाई गई थी। उनके बेटे विश्वजीत दे ने जब मां की बिगड़ती तबीयत और सीने में घबराहट देखी, तो बोतल की जांच की जिसमें मार्च 2026 की एक्सपायरी डेट अंकित थी। इस खुलासे के बाद अस्पताल में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. इंद्रनील सेन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सलाइन का मामला संज्ञान में आते ही उसे तुरंत हटा लिया गया था। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत अब स्थिर है और विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है। इस गंभीर लापरवाही के मद्देनजर स्वास्थ्य भवन के प्रतिनिधि दल और जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने अस्पताल पहुंचकर गहन पड़ताल की है। टीम ने संबंधित वार्ड, सीसीयू और मेडिकल स्टोर कक्ष के अभिलेखों की जांच कर बयान दर्ज किए हैं।

घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल के पांच कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है। विभाग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि यह भूल मानवीय लापरवाही का परिणाम है या प्रशासनिक तंत्र की खामी। स्पष्टीकरण मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़