Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
11 Jul, 2026

टीटी नगर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई लूट, पांच विधि-विरोधी बालक पकड़े

भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने होटल पलाश के पास हुई लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पांच विधि-विरोधी बालकों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने नकदी, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया।

भोपाल, 11 जुलाई।

राजधानी भोपाल की टीटी नगर थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पांच विधि-विरोधी बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपये, नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को होमगार्ड कर्मचारी रफीक मोहम्मद ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे वह होटल पलाश के सामने शनि मंदिर के पास बैठे थे। इसी दौरान पांच युवक काटजू अस्पताल का रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आए। बातचीत के दौरान आरोपितों ने उन्हें जमीन पर गिराकर उनकी जेब से 10 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और नोकिया का कीपैड मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना टीटी नगर में अपराध क्रमांक 578/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे तथा सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता खातरकर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पांच संदिग्ध लड़के एक ई-रिक्शा में सवार होकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने होटल पलाश के पास हुई लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। सभी आरोपित विधि-विरोधी बालक पाए गए।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए 10 हजार रुपये, नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा (एमपी04 जेडएफ 7176) बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़