Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
13 Jul, 2026

अंतरिक्ष में डेटा सेंटर की क्षमता रखता है मध्यप्रदेश: कोटेश्वर

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में शिवानंद आर. कोटेश्वर ने कहा कि मध्यप्रदेश भविष्य में अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बनने की क्षमता रखता है।

भोपाल, 13 जुलाई।

बहुराष्ट्रीय सेमीकंडक्टर कंपनी एस्टेरा लैब्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईटी) एवं प्रबंध निदेशक शिवानंद आर. कोटेश्वर ने कहा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर का है तथा मध्यप्रदेश इन क्षेत्रों में तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शी नीतियों, तकनीकी क्षमता और मजबूत संकल्प के आधार पर मध्यप्रदेश भविष्य में अंतरिक्ष में डेटा सेंटर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बनने की क्षमता रखता है।

सोमवार को भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का तकनीकी विजन राज्य को नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है। उद्योग-अनुकूल नीतियों ने वैश्विक निवेशकों के लिए भरोसेमंद वातावरण तैयार किया है, जबकि प्रदेश के कुशल और नवाचारोन्मुख युवा इस विकास यात्रा की सबसे बड़ी ताकत हैं।

पारस सेमीकंडक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 प्रदेश की सेमीकंडक्टर यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि कंपनी मध्यप्रदेश में भारत की पहली अत्याधुनिक एडवांस्ड हेटेरोजीनियस पैकेजिंग ओसेट इकाई स्थापित करने के लिए करीब 6,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। उनके अनुसार यह परियोजना प्रदेश को सेमीकंडक्टर विनिर्माण और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीटीआरएलएस के रणनीति प्रमुख सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि मध्यप्रदेश की तीनों टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव का हिस्सा बनना उनके लिए सकारात्मक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आईटी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से नीतिगत पहल की है। पहली कॉन्क्लेव में डेटा सेंटर, दूसरी में सेमीकंडक्टर नीति और तीसरी में जीसीसी, डेटा सेंटर तथा सेमीकंडक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग-अनुकूल नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में डिजिटल प्रौद्योगिकी का मजबूत इकोसिस्टम विकसित हुआ है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने कहा कि टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव सरकार और आईटी उद्योग के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन चुका है। राज्य सरकार ने उद्योगों की जरूरतों और वैश्विक मांग के अनुरूप नीतियां तैयार की हैं तथा समय-समय पर उनमें आवश्यक संशोधन भी किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

कॉन्क्लेव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सीसीआईपी ने भोपाल में एमराल्ड कंपनी की 422 करोड़ रुपये की पीसीबी मैन्युफैक्चरिंग परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना से 314 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, एआई, कौशल विकास और डिजिटल अवसंरचना जैसे विषयों पर राउंडटेबल बैठकें, निवेशक सम्मेलन, नीति संवाद और विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए गए। इनमें उद्योग प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर लॉजिस्टिक्स, भूमि उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन और त्वरित निर्णय प्रक्रिया की सराहना करते हुए राज्य में दीर्घकालिक निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़