नई दिल्ली, 13 जुलाई।
कतर के फादर अमीर शेख हमाद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत ने आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनके सम्मान में देश भर में सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
शोक के इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिनके मार्गदर्शन में कतर ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार की ओर से शोक संदेश भेजने के लिए संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर की यात्रा पर गए हैं। वे सरकार की तरफ से वहां अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।
वे कतर के पूर्व अमीर के प्रति भारत के सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए इस यात्रा पर हैं। भारत और कतर के बीच मधुर संबंधों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।















