Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
13 Jul, 2026

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले धमकी, रेलवे स्टेशन और स्कूलों को अलर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

चंडीगढ़, 13 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है, जिसमें 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में बम धमाकों की बात कही गई है।

प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस बीच मिली धमकी में चंडीगढ़ और जालंधर के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने, मोहाली मेयर कार्यालय को निशाना बनाने और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की चेतावनी दी गई है।

ईमेल में पंजाब के निवासियों को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल न होने के लिए भी डराया गया है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद पुलिस और खुफिया विभाग ने स्कूलों के साथ-साथ सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

हाल के समय में चंडीगढ़ और मोहाली के शैक्षणिक संस्थानों को कई बार ऐसे धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़