Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
13 Jul, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए मांगे आवेदन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तीन वर्ष के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है।

अयोध्या, 13 जुलाई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई सायं चार बजे निर्धारित की गई है।

ट्रस्ट ने सीईओ पद से संबंधित अधिसूचना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर भी जारी की है। चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी। कार्य संतोषजनक रहने पर अनुबंध का नवीनीकरण किया जा सकेगा। वेतन एवं अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से तय होंगी तथा पदस्थापना अयोध्या में होगी। सीईओ सीधे ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे।

पात्रता के अनुसार उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, संस्थान या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना भी अनिवार्य है।

ट्रस्ट ने इस पद के लिए धार्मिक पात्रता भी निर्धारित की है। आवेदन करने वाला अभ्यर्थी सनातनी हिंदू होना चाहिए और नियमित रूप से पूजा-पाठ करता हो। इसके साथ ही वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ट्रस्ट द्वारा तय ईमेल पते पर भेजना होगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़