Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
13 Jul, 2026

इंस्टाग्राम विज्ञापन मामले में मेटा के जवाब की जांच शुरू

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े कथित विज्ञापनों के मामले में मेटा का जवाब मिलने के बाद सरकार ने जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 13 जुलाई।

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री से जुड़े कथित विज्ञापनों के मामले में सरकार को मेटा का जवाब मिल गया है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा है कि जवाब की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को बताया कि इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कथित कंटेंट वाले विज्ञापनों के संबंध में सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस पर मेटा ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले कथित विज्ञापनों को लेकर मेटा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सरकार ने कंपनी से यह स्पष्ट करने को कहा था कि इस प्रकार के विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर कैसे प्रसारित हुए।

एक मीडिया जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम पर रेप वीडियो और चाइल्ड वीडियो जैसे शब्दों का उपयोग कर भुगतान वाले विज्ञापन चलाए जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, इन विज्ञापनों के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को ऐसे टेलीग्राम चैनलों तक पहुंचाया जा रहा था, जहां कथित तौर पर बाल यौन शोषण सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही थी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़