वाशिंगटन, 13 जुलाई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होरमज़ का नियंत्रण अपने हाथ में ले रहा है। उनके इस बयान के कुछ ही मिनट बाद ईरान ने भी अपना पक्ष रखते हुए हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का हवाला दिया और जलडमरूमध्य को बंद घोषित कर दिया।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होरमज़ का नियंत्रण संभाल रहा है और अब वहां उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान से पैदा हुए इस खतरे से अमेरिका को 47 वर्ष पहले ही निपट लेना चाहिए था।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी नेतृत्व ने अमेरिका के साथ 11 घंटे तक चली वार्ता में हिस्सा लिया था। उनके अनुसार बातचीत के दौरान सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई थी, लेकिन बाद में ईरान ने उसमें बदलाव की मांग शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका इस जलडमरूमध्य को अपने संरक्षण में रखेगा और संभव है कि उसका संचालन भी वही करे। ट्रंप ने कहा कि वह इसे जलडमरूमध्य का संरक्षक बनाएंगे और इसके लिए अन्य देशों से 20 % भुगतान लिया जाना चाहिए।
ट्रंप ने कहा कि अब तक अमेरिका बिना किसी शुल्क के इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा करता रहा है, लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा और संपन्न देशों से इस व्यवस्था के बदले 20 प्रतिशत राशि वसूलेगा।
उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य की सुरक्षा के बदले अमेरिका को भुगतान मिलेगा। उनके अनुसार यह बड़ी राशि होगी, हालांकि उनका कहना था कि उनका उद्देश्य केवल अपने लोगों को जोखिम में डालकर किए जा रहे इस कार्य की भरपाई प्राप्त करना है।
इसी साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और मिसाइल क्षमता लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। साथ ही उन्होंने संघर्ष के दौरान मारे गए कुछ ईरानी नेताओं का भी उल्लेख किया।
ट्रंप के मुताबिक, सप्ताहांत में युद्धविराम समाप्त होने की घोषणा के बाद सोमवार तक भी ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी हमले जारी रहे।
उधर, ट्रंप के बयान के दौरान ही ईरान ने भी हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपनी अलग घोषणा जारी की। ईरान के पर्शियन गल्फ स्ट्रेट प्राधिकरण ने एक्स पर कहा कि हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के कारण फिलहाल जलडमरूमध्य को बंद माना जा रहा है।
प्राधिकरण ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हॉर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन संभव नहीं है। स्थिरता और शांति बहाल होने के बाद सभी आवेदनों की तय प्रक्रिया के अनुसार समीक्षा की जाएगी और अनुमति जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी।
प्राधिकरण ने यह भी कहा कि आवागमन की अनुमति केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही प्राप्त की जा सकती है। ताजा जानकारी और अपडेट के लिए एक्स पर उसके आधिकारिक खाते का अनुसरण करने की अपील भी की गई।















