महाकौशल क्षेत्र के एक जिले के माननीय मंच से भाषण दे रहे थे कि उनका जिला अन्य जिलों की तुलना में विकास में बहुत पीछे रह गया है। उन्होंने कुछ जिलों के नाम भी लिए। मंच के सामने बैठे जनता-जनार्दन में से कुछ लोग आपस में यही चर्चा करते नजर आए कि पिछड़ने के लिए जिम्मेदार कौन है? पिछले 25-30 वर्षों से सांसद, विधायक, जिला पंचायत और नगर निगम में तो भाषण देने वाले माननीय या उनके परिवार का ही कब्जा रहा है, फिर जिम्मेदारी किसकी?















