Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
13 Jul, 2026

संभल में भूपेंद्र सिंह की हुंकार: कहा- 'सपा-कांग्रेस ने शिक्षा को बनाया नकल का अड्डा'

कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने संभल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार करते हुए विपक्ष पर राम मंदिर के विरोध और पूर्व सरकारों में प्रदेश को नकल का अड्डा बनाने का आरोप लगाया।

संभल, 13 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार को संभल दौरे पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने मुरादाबाद-बरेली शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों को साझा करेगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बात की तकलीफ है कि न्यायालय के आदेशानुसार भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है, जो करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। साथ ही, उन्होंने सपा पर मठों और साधु-संतों के अपमान का गंभीर आरोप भी लगाया।

पेपर लीक के मुद्दे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर पुराने समय में प्रदेश को नकल का अड्डा बनाने का आरोप लगाया। मंत्री ने दावा किया कि पहले दूसरे राज्यों से लोग यहाँ परीक्षा प्रमाणपत्र लेने आते थे, लेकिन अब उनकी सरकार शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने विपक्षी दलों की कार्यशैली को वोट बैंक और जातिगत राजनीति पर आधारित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और अन्य दलों ने अपने कार्यकाल में अवैध कब्जों को बढ़ावा दिया, जिन्हें हटाकर न्याय करना योगी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़