Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
13 Jul, 2026

घुड़सवारी अकादमी पहुंचे सारंग, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल स्थित राज्य घुड़सवारी अकादमी का निरीक्षण कर खिलाड़ियों की सुविधाओं, निर्माण कार्यों और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की।

भोपाल, 13 जुलाई।

मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को भोपाल स्थित राज्य घुड़सवारी अकादमी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल व्यवस्थाओं और निर्माणाधीन अधोसंरचना का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर अकादमी के विकास तथा घुड़सवारी खेल को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने सबसे पहले अकादमी के अस्तबल का दौरा कर घोड़ों के रखरखाव, स्वास्थ्य और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के मल्टीपर्पस इंडोर एरीना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके तैयार होने के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अकादमी के प्रत्येक खिलाड़ी की विस्तृत प्रोफाइल तैयार की जाए। इसमें खिलाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारियां शामिल हों, ताकि यह समझा जा सके कि घुड़सवारी खेल के प्रति किस आय वर्ग के युवाओं का अधिक रुझान है। उन्होंने कहा कि इसके आधार पर भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ा जा सकेगा।

मंत्री सारंग ने अकादमी की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, अर्जित पदकों तथा अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज तैयार करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि इससे अकादमी की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों से 'पे एंड प्ले' योजना के माध्यम से आम नागरिकों और युवाओं को भी घुड़सवारी का अनुभव उपलब्ध कराने को कहा। उनके अनुसार इससे इस खेल के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी और नए खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश को घुड़सवारी के क्षेत्र में देश की अग्रणी पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध और परिणामोन्मुखी ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

निरीक्षण के दौरान खेल विभाग के सचिव संजीव सिंह, संचालक अंशुमन यादव, उप सचिव अजय श्रीवास्तव, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अकादमी के प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़