आजकल रील का जमाना है। युवा हों या अन्य सभी आयु वर्ग के लोग, सभी दिखावे के लिए रील बनाने में लगे रहते हैं। सरकार के एक माननीय भी दौरे पर जाते समय एक खेत में किसान को जुताई करते देख अपने काफिले को रोककर खेत में बुवाई करने लगे। रील बन रही थी, लेकिन बैलों को नहीं पता था कि रील बनाने के लिए धीरे-धीरे चलना है। बैलों की तेज चाल ने माननीय की चाल बिगाड़ दी।















