Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
13 Jul, 2026

हिस्ट्रीशीटर समेत आरोपितों ने किसान परिवार पर किया जानलेवा हमला

जोधपुर के मानपुरा में हिस्ट्रीशीटर समेत आरोपितों पर किसान परिवार पर जानलेवा हमला करने, महिलाओं से मारपीट करने और बाइक व हथियार छोड़कर फरार होने का मामला दर्ज किया गया है।

जोधपुर, 13 जुलाई।

जोधपुर शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित बासनी बेदा की ढाणी मानपुरा में हिस्ट्रीशीटर समेत कुछ लोगों ने एक किसान परिवार पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से भागते समय अपनी बाइक और हथियार वहीं छोड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए।

एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार, बासनी बेदा की ढाणी मानपुरा निवासी गोपाल प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता बिरमाराम पुत्र फू साराम रविवार शाम अपने खेत में बाड़ लगा रहे थे। इसी दौरान करीब शाम छह बजे मानपुरा निवासी खिंवराज पुत्र किशनाराम, गणपत पुत्र घासीराम और गुलाब पुत्र बालूराम वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने कुल्हाड़ी, कूट और लाठी जैसे धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उनके पिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर पर भी गंभीर चोट आई। परिवार की महिलाओं ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित अपने हथियार और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घायल बिरमाराम को बाद में उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित भागते समय पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी देकर गए। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपितों में शामिल गणपत हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़