Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
13 Jul, 2026

326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

किशनगंज के सुखानी थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, मोटरसाइकिल और नकदी के साथ दो आरोपित गिरफ्तार किए गए।

किशनगंज, 13 जुलाई।

किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में एसएसबी की 19वीं वाहिनी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एसएसबी की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि काकियाभीटा बाजार के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पहुंचने वाले हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसएसबी और सुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे ब्रिज के समीप घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आती एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन संयुक्त टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। विधिसम्मत तलाशी के दौरान उनके पास से तीन पारदर्शी पैकेटों में कुल 326 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

जांच किट से किए गए प्रारंभिक परीक्षण में बरामद पदार्थ के मादक होने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों पैकेटों का वजन क्रमशः 126 ग्राम, 101 ग्राम और 99 ग्राम पाया गया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और 972 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी साजिद आलम और तसवर आलम के रूप में हुई है। एसएसबी के इंस्पेक्टर के आवेदन पर सुखानी थाना कांड संख्या 40/2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज कर पुलिस जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़