राजधानी के विकास और मास्टर प्लान पर चर्चा के दौरान अचानक विपक्ष के माननीय बैठक छोड़कर चल दिए। कारण, एक जनपद पदाधिकारी ने उन्हें ऊंची आवाज में बात न करने की समझाइश दे डाली। गर्मागर्मी के बीच चली बहसबाजी के दौरान सांसद, कलेक्टर, कमिश्नर सहित सभी अधिकारी इस घटनाक्रम से अवाक रह गए।















