Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
13 Jul, 2026

राजस्थान में मानसून की सुस्ती: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 15 जुलाई के बाद सक्रियता के आसार

राजस्थान में मानसून के कमजोर पड़ने से बारिश थम गई है और भीषण गर्मी-उमस के बीच प्रदेश 15 जुलाई के बाद नए मौसमी तंत्र की प्रतीक्षा कर रहा है।

जयपुर, 13 जुलाई।

राजस्थान में मानसून की पहली पारी के सुस्त पड़ने से अब बारिश की गतिविधियों पर मानों ब्रेक लग गया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। केवल बूंदी जिले में ही नाममात्र की पांच मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि राज्य के नौ जिलों में छिटपुट बौछारों की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

वर्तमान में खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बारिश का सिलसिला थमता देख प्रदेश में फिर से गर्मी और भारी उमस का अहसास होने लगा है। फलोदी में रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके साथ ही बीकानेर, चूरू, अलवर, श्रीगंगानगर और पिलानी में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 13 से 15 जुलाई के दौरान जयपुर, सीकर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में केवल हल्की रिमझिम की उम्मीद है। सोमवार और मंगलवार को जोधपुर व बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मानसून की असली सक्रियता के लिए अब 15 जुलाई के बाद बनने वाले नए मौसमी तंत्र का इंतजार करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उस समय बनने वाला सिस्टम प्रदेश में फिर से अच्छी वर्षा का दौर शुरू कर पाएगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़