जम्मू, 13 जुलाई।
भाजपा मुख्यालय में युवाओं की मानसिक प्रतिभा को तराशने के लिए एक विशेष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सत शर्मा ने कहा कि शतरंज महज एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, रणनीति और सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे खेलों से युवाओं का बौद्धिक विकास होता है।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी तादाद में युवा खिलाड़ियों ने शिरकत की और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इससे प्रतिभागियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार हुआ।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए इस तरह के रचनात्मक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।














