Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
13 Jul, 2026

चलते ट्रक के टायर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

पश्चिम बर्दवान के अंडाल-आसनसोल मार्ग पर सीमेंट लदे ट्रक के टायर में लगी आग को पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने समय रहते काबू में कर लिया।

पश्चिम बर्दवान, 13 जुलाई।

अंडाल से आसनसोल की तरफ जा रहे एक सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक आग लग जाने से सड़क पर हड़कंप मच गया। ट्रक के पिछले हिस्से के टायर से उठती आग की भीषण लपटों को देख वहां से गुजर रहे लोग सहम गए। इस घटना से कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था।

खबर मिलते ही अंडाल ट्रैफिक प्रभारी प्रवीर पाल और स्थानीय थाना के एसआई शिवशंकर चटर्जी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। बिना किसी देरी के उन्होंने पानी का इंतजाम कर आग बुझाने का काम शुरू किया। इस राहत कार्य में सिविक वॉलंटियर बिरजू गुप्ता, विश्वनाथ चक्रवर्ती और हेमंत मित्रा ने भी पूरी तत्परता दिखाई। सभी की संयुक्त कोशिश से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई के कारण आग ट्रक के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के चलते यातायात व्यवस्था पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा और कुछ ही देर में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि टायर में अत्यधिक घर्षण, गर्मी या किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़