पिछले दिनों भोपाल स्मार्ट सिटी, मेट्रो एवं विकास कार्यों को लेकर हुई एक बैठक में शहर के एक माननीय ने अधिकारियों से पूछा कि सड़कें बनती हैं, फिर खुदती हैं, आखिर यह कब तक चलेगा। माननीय ने कहा कि यदि सड़कों को खोदना ही है, तो एक बार खोद लीजिए, फिर सड़क बनाने का काम शुरू करें। बैठक में सत्ताधारी दल के माननीय की बात को महत्वपूर्ण तो माना गया, लेकिन समाधान क्या निकला, यह माननीय को भी पता नहीं।















