Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजनीति
13 Jul, 2026

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं आतिशी, सीजेपी ने जताई स्वास्थ्य पर चिंता

जंतर-मंतर पर अनशनरत सोनम वांगचुक से मिलने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी पहुंचीं, जबकि सीजेपी ने उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से संवेदनशील रुख अपनाने की अपील की।

नई दिल्ली, 13 जुलाई।

जंतर-मंतर पर पिछले 16 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वांगचुक की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी, कुलदीप कुमार और दिल्ली की पूर्व महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन स्थल का दौरा किया। आप नेताओं ने अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों के समर्थन में खड़े रहने का भरोसा जताया।

सौरव दास ने एक्स पर जारी अपने संदेश में सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें नहीं पता कि वांगचुक और कितने दिन तक इस स्थिति में रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित वांगचुक आरामदायक जीवन चुन सकते थे, लेकिन वह देश के बच्चों, युवाओं और भविष्य के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

उन्होंने सरकार के रवैये और आम लोगों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। अपने संदेश में कहा कि यह उनके सपनों का भारत नहीं है, जहां आक्रोश की जगह खामोशी दिखाई दे रही है और लोग केवल तमाशबीन बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च सोनम वांगचुक को बचाने की अंतिम कोशिश है।

सीजेपी नेतृत्व ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले में संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि सीजेपी और छात्रों का यह आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता की मांग को लेकर पिछले 23 दिनों से जंतर-मंतर पर जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़