Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नगर पालिका अपडेट्स
13 Jul, 2026

आनंद नगर कार्यालय टूटा तो सड़क पर शुरू की जनसुनवाई

नगर निगम द्वारा कार्यालय ध्वस्त किए जाने के बाद भाजपा पार्षद राजेश चौकसे ने सड़क पर अस्थायी कार्यालय बनाकर लोगों की समस्याएं सुनना शुरू कर दिया।

भोपाल, 13 जुलाई।

राजधानी के आनंद नगर में नगर निगम द्वारा कार्यालय ध्वस्त किए जाने के बाद वार्ड-62 के भाजपा पार्षद राजेश चौकसे ने सड़क किनारे ही अपना अस्थायी जनसुनवाई कार्यालय शुरू कर दिया है। खुले आसमान के नीचे बैठकर वह क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी दुकानों के ऊपर बने पार्षद कार्यालय को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त कर दिया था। निगम का कहना है कि निर्माण बिना वैधानिक अनुमति के किया गया था।

वहीं, राजेश चौकसे का कहना है कि कार्यालय के निर्माण के लिए उन्होंने मौखिक अनुमति प्राप्त की थी। इससे पहले भी उन्होंने एक मंत्री पर राजनीतिक कारणों से कार्यालय तुड़वाने का आरोप लगाया था।

नगर निगम की कार्रवाई और पार्षद के आरोपों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सड़क पर संचालित हो रहे इस अस्थायी कार्यालय को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़