नई दिल्ली, 14 जुलाई।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज कतर के लिए रवाना हो गए हैं। वे कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, फादर अमीर ने आधुनिक कतर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे भारत के सच्चे और महान मित्र थे।
फादर अमीर के भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में दिए गए अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।















