Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

दिल्ली-एनसीआर
14 Jul, 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24.95 करोड़ रुपये से संवरा शामली रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24.95 करोड़ रुपये की लागत से शामली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट, फुट ओवर ब्रिज, पार्किंग और दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं।

नई दिल्ली, 14 जुलाई।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले शामली रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24.95 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास पूरा कर लिया गया है। आधुनिकीकरण के बाद स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध आधुनिकीकरण कर उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। इसके तहत स्टेशन परिसरों के साथ सड़क संपर्क, फुटपाथ और अन्य आधारभूत ढांचे का भी विकास किया जा रहा है।

पुनर्विकास के तहत शामली रेलवे स्टेशन भवन का नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया गया है। इसके अलावा नया पार्किंग क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय और शौचालय ब्लॉक विकसित किए गए हैं। प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्लेटफॉर्म की सतह का भी उन्नयन किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

स्टेशन को दिव्यांगजन-अनुकूल बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत प्रवेश रैंप, टैक्टाइल पाथवे, सुगम्य शौचालय, पेयजल बूथ और आरक्षित पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी स्थापित की गई हैं।

भारतीय रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण न केवल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करेगा, बल्कि स्थानीय क्षेत्रों के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था को भी गति देगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़