Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

तमिलनाडु
14 Jul, 2026

वियतनाम नौका हादसे में मृतकों के शव चेन्नई पहुंचे, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

वियतनाम में नौका पलटने से जान गंवाने वाले तमिलनाडु के दो निवासियों के पार्थिव शरीर चेन्नई लाए गए, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने अंतिम विदाई दी।

चेन्नई, 14 जुलाई।

वियतनाम में हुई दुखद नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के दो लोगों के पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे। वेल्लोर के विधायक विनोद कन्नन ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर तिरुवन्नामलाई के रविशंकर और वेल्लोर के विनय कुमार को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

एक मोबाइल कंपनी द्वारा वितरकों के लिए आयोजित व्यावसायिक यात्रा के दौरान यह हादसा हुआ था, जिसमें कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई। मृतकों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोग शामिल हैं। घटना के बाद से ही केंद्र और राज्य सरकारें पार्थिव शरीरों को स्वदेश लाने के लिए सक्रिय थीं।

सेलम रेंज के डीआईजी संतोष हडिमणि की निगरानी में सभी 15 शवों को पहले मुंबई लाया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तमिलनाडु के 10 मृतकों के पार्थिव शरीरों को चेन्नई और कोयंबटूर भेजा गया। मंगलवार को रविशंकर और विनय कुमार के शव उनके परिजनों और जिला प्रशासन को सौंप दिए गए।

विधायक विनोद कन्नन ने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने वेल्लोर में अंतिम संस्कार के दौरान निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग से विशेष प्रबंध करवाए, ताकि फ्रीजर बॉक्स में शव को रखने में कोई परेशानी न हो।

अन्य मृतकों के पार्थिव शरीर भी आज चेन्नई और कोयंबटूर पहुंच जाएंगे। विनय कुमार के ससुर जय प्रभाकरन ने केंद्र और राज्य सरकार, दूतावास के अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में हर स्तर पर प्रशासन ने सराहनीय सहयोग किया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़