Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
21 Jul, 2026

घर में चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी दोनों गिरफ्तार

रायगढ़ की पुसौर पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा कर चोरी करने वाले आरोपित और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया।

रायगढ़, 21 जुलाई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुसौर थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपित और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जामपाली निवासी देव कुमार नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून की रात अज्ञात चोर उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और किचन से इंडक्शन चूल्हा, रेडियो, वीवो मोबाइल तथा दीवान में रखी नगदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुसौर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही डिलेश्वर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि मोबाइल और रेडियो झाड़ियों में फेंक दिए थे, जबकि चोरी किया गया इंडक्शन चूल्हा कबाड़ी बलदेव साव को बेच दिया था। उसकी निशानदेही पर शेष 3,950 रुपये नकद बरामद किए गए।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी बलदेव साव से पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने डिलेश्वर सोनी से चोरी का इंडक्शन चूल्हा 1,000 रुपये में खरीदा था और बाद में उसे तोड़कर कबाड़ में मिला दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से इंडक्शन चूल्हे के टूटे हुए हिस्से बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान खरीदने के आरोप में बलदेव साव के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़