Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
21 Jul, 2026

अयोध्यानगर पुलिस ने 300 क्वार्टर शराब के साथ युवक पकड़ा

भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अभियान के तहत 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब और वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

भोपाल, 21 जुलाई।

पुलिस मुख्यालय के "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 300 क्वार्टर देशी शराब (सात पेटी) और तस्करी में प्रयुक्त एक्सेस दोपहिया वाहन जब्त किया है। बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 1.65 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त विकास सहवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मिनी शुक्ला तथा सहायक पुलिस आयुक्त दिव्या झारिया के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक एक्सेस बाइक पर काले रंग के बैग में अवैध शराब लेकर झुग्गी बस्ती में बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद समीर खान (19) निवासी रोशनपुरा झुग्गी, भोपाल को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 300 क्वार्टर देशी मसाला शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झुग्गी बस्तियों में अवैध रूप से शराब की बिक्री के उद्देश्य से तस्करी कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हो चुका है।

अयोध्यानगर पुलिस ने कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे और अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़