Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी
21 Jul, 2026

पश्चिमी घाट में लाइकेन की पांच नई प्रजातियां खोजीं

पश्चिमी घाट में वैज्ञानिकों ने लाइकेन बनाने वाली एलोग्राफा की पांच नई प्रजातियों की पहचान की है, जिससे जैव विविधता और वन संरक्षण संबंधी अध्ययनों को नई दिशा मिलेगी।

नई दिल्ली, 21 जुलाई।

पश्चिमी घाट के जैव विविधता से भरपूर वनों में वैज्ञानिकों ने लाइकेन बनाने वाली फफूंद एलोग्राफा की पांच नई प्रजातियों का पता लगाया है। पर्यावरण संरक्षण और वन पारिस्थितिकी के अध्ययन के लिहाज से इस खोज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, लाइकेन वायु प्रदूषण और आवास में होने वाले परिवर्तनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं तथा इन्हें वनों के स्वास्थ्य का प्रमुख संकेतक माना जाता है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान मैक्स आघारकर अनुसंधान संस्थान, पुणे के वैज्ञानिकों ने पारंपरिक वर्गीकरण प्रणाली के साथ आधुनिक डीएनए विश्लेषण तकनीक का इस्तेमाल कर यह अध्ययन पूरा किया। विभाग की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि शोध के दौरान एलोग्राफा केरलेंसिस, ए. नायके, ए. पैराकोन्सांगुइनिया, ए. पर्सिस्टिनस्पर्सा और ए. सेमीकार्बोनिसाटा नाम की पांच नई प्रजातियों की पहचान की गई।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस उपलब्धि से पश्चिमी घाट की जैव विविधता और विभिन्न प्रजातियों के विकासक्रम को अधिक बेहतर तरीके से समझने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, दीर्घकालिक पर्यावरण निगरानी और वन संरक्षण से जुड़ी नीतियों को वैज्ञानिक आधार देने में भी यह अध्ययन उपयोगी रहेगा।

गौरतलब है कि लाइकेन दो जीवों, कवक और शैवाल, का सहजीवी संयोजन होता है। इसमें कवक, शैवाल को पानी और आश्रय उपलब्ध कराता है, जबकि शैवाल प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से भोजन तैयार करता है। यह मुख्य रूप से पेड़ों की छाल, चट्टानों और मिट्टी पर पाए जाते हैं। अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण ये प्रदूषित क्षेत्रों, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड वाले स्थानों में नहीं उगते और इसी वजह से इन्हें वायु प्रदूषण का प्राकृतिक सूचक माना जाता है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़