मंदसौर, 21 जुलाई।
मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति गर्ग ने मंगलवार को नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक और प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही वेयरहाउस में लागू सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।















