Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
07 May, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव पूरा, दो विशेष पर्यवेक्षक पद से मुक्त

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने विशेष रोल पर्यवेक्षक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

कोलकाता, 07 मई।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य में तैनात दो विशेष पर्यवेक्षकों को उनके पदों से मुक्त कर दिया है। इनमें विशेष रोल पर्यवेक्षक के रूप में सुब्रत गुप्ता तथा विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा शामिल थे। आयोग ने दोनों अधिकारियों को पत्र भेजकर उनकी जिम्मेदारी समाप्त किए जाने की जानकारी दी।

आयोग के अनुसार राज्य में चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं अब पूर्ण हो चुकी हैं, जिसके बाद विशेष पर्यवेक्षकों की भूमिका समाप्त मानी गई है। आयोग ने यह भी कहा कि दोनों अधिकारियों ने सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने के समय सुब्रत गुप्ता को विशेष रोल पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बाद में उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य विधानसभा चुनाव की निगरानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए एनके मिश्रा को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया था। अब चुनाव संपन्न होने के साथ ही दोनों अधिकारियों की भूमिका समाप्त कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़