Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
16 Feb, 2026

मधुमक्खी पालन से जशपुर की महिलाओं की आय में बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम चम्पा में स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं ने मधुमक्खी पालन से आय अर्जित की और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

रायपुर, 16 फरवरी।

मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कम लागत में अधिक आय देने वाला प्रभावी स्वरोजगार माध्यम बनता जा रहा है, जहां छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड के ग्राम चम्पा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की गई है।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत स्व-सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया गया। समूह की महिलाओं को मधुमक्खी पालन हेतु 5 बक्से निशुल्क उपलब्ध कराए गए। वर्तमान में रबी सीजन के दौरान सरसों की फसल के समीप बक्से स्थापित कर वैज्ञानिक पद्धति से पालन किया जा रहा है, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना है।

समूह द्वारा एक माह में 5 बक्सों से लगभग 10 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया, जिसे स्थानीय बाजार में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा गया और आय अर्जित की गई। इससे समूह की महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है। मधुमक्खियां परागण के माध्यम से जैव विविधता को बढ़ावा देती हैं और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करती हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़