Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मणिपुर
21 Mar, 2026

मणिपुर में हथियार-गोला-बारूद बरामद, केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए और केवाईकेएल उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया।

इंफाल, 21 मार्च।

मणिपुर के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की व्यापक तलाशी कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए, साथ ही प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

थौबल जिले के खोंगजोम और नोंगपोक सेक्मई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर सुरक्षा बलों ने सिंगल बैरल बंदूकें, कार्बाइन, पिस्टल, मोर्टार, हैंड ग्रेनेड और विभिन्न कैलिबर के जिंदा कारतूस जब्त किए। टेंथा मारोंगबंद और आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

इंफाल पश्चिम जिले के लामदेंग और कामेंग क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान एसएलआर, मॉडिफाइड स्नाइपर राइफल, कई पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस, कैमोफ्लाज उपकरण और अन्य सामरिक सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई संगठित हथियार भंडारण की आशंका को बल देती है।

काकचिंग जिले के वाबागाई तुरेल मामेई क्षेत्र से आईएनएसएएस और एके-56 राइफल, ग्रेनेड, डेटोनेटर, ट्यूब लॉन्चिंग डिवाइस और संचार उपकरण बरामद हुए।

तेंगनौपाल जिले में एसएल जौगाम, लोइसी और सैवोम गांवों के बीच और यांगौबुंग गांव के पास चलाए गए अभियान में बड़ी संख्या में आईईडी, हथियार, ग्रेनेड और वायरलेस सेट बरामद किए गए। बरामद आईईडी को मौके पर ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।

इस बीच मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केवाईकेएल के सक्रिय सदस्य लाईश्रम अशोक मैतेई (42) को काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया। उसके पास से .303 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई।

इंफाल पूर्व जिले के चाम्फाई पहाड़ी क्षेत्र, केइराओ वांगखेम और हुईत्रुबी इलाकों में चलाए गए अभियानों में देशी हथियार, राइफल, ग्रेनेड, स्मोक बम, कारतूस और संचार उपकरण जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि इन लगातार अभियानों से राज्य में उग्रवादी गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिल रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़